फिल्मी

संजय खान को जब धर्मेन्द्र ने जड़ा थप्पड़

बॉलीवुड कई ऐसे किस्से हैं, जिनकी चर्चा आज भी इंडस्ट्री में होती है। ऐसा ही एक किस्सा धर्मेंद्र और संजय खान से जुड़ा है, जब एक पार्टी में माहौल अचानक इतना बिगड़ गया कि धर्मेंद्र को अपना आपा तक खोना पड़ा। धर्मेंद्र के एक थप्पड़ की गूंज कैमरे के पीछे भी गूंजी थी। सिर्फ फिरोज खान ही नहीं, उस थप्पड़ के बारे में जिसने सुना उसने ये ही कहा- ‘आपने सही किया पाजी।’ किस्सा फिल्म के सेट से शुरू हुआ। उस वक्त धर्मेंद्र और संजय खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद दोनों रोजाना पार्टी करते और शराब पीते थे। एक शाम धर्मेंद्र ने संजय खान को काफी ज्यादा शराब पिला दी। नशे में धुत संजय खान का बर्ताव बदल गया। उन्होंने पार्टी में मौजूद वरिष्ठ अभिनेता ओम प्रकाश का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और उनके बारे में अनाप-शनाप बोलने लगे। धर्मेंद्र ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन संजय खान नहीं माने। आखिरकार गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने संजय खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पूरा माहौल सन्न रह गया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि संजय खान का नशा एकदम से उतर गया। ओम प्रकाश ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कर दिया। पूरी इंडस्ट्री में इस किस्से के बारे में बातें बनना लगी। धर्मेंद्र को लगा था कि संजय खान के बड़े भाई फिरोज खान इस बात से नाराज होंगे। कुछ दिनों के बाद दोनों एयरपोर्ट पर टकरा गए। धर्मेंद्र एयरपोर्ट पर फिरोज खान से मिले तो उन्होंने संजय खान को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगी। इस पर फिरोज खान ने कहा, पाजी, आपने सही किया। वो कमबख्त इसी लायक था। इस घटना के कई साल बाद 1989 में ‘टीपू सुल्तान’ सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई। संजय खान बुरी तरह झुलस गए और कई दिनों तक कोमा में रहे। जब उन्हें होश आया तो सबसे पहले जो चेहरा उन्होंने देखा, वह धर्मेंद्र का था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button