फिल्मी

मेट गाला में सुर्खियां बटोर रहीं सुधा रेड्डी

फैशन के सबसे चर्चित इवेंट मेट गाला 2026 का आगाज हो चुका है। 5 मई को इसका आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल करण जौहर ने मेट गाला में डेब्यू किया। अब तक ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और मनीष मल्होत्रा रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। अब सुधा रेड्डी भी अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
हैदराबाद की जानी-मानी बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2026 में शानदार वापसी की। वो रेड कार्पेट पर ब्लैक और गोल्डन कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट और रॉयल लगा। इसके साथ उन्होंने खूबसूरती से कढ़ाई किया हुआ फ्लोरल केप कैरी की, जो पूरे आउटफिट को एक शाही अंदाज दे रहा है। टॉप हिस्से पर गोल्डन एंब्रॉयडरी का काम किया गया है। वहीं, लंबा ट्रेल वाला केप पूरे लुक को रेड कार्पेट स्टाइल में बहुत ड्रमैटिक और शानदार बना रहा है। सुधा रेड्डी ने इस आउटफिट के साथ ज्वैलरी को भी बेहद खास तरीके से कैरी किया। ये ज्वैलरी उनके निजी कलेक्शन से ली गई थी और इसकी कीमत करीब 15 मिलियन डॉलर (125 करोड़ रुपये) है। इस सेट में 550 कैरेट का गहरा नीला-बैंगनी टैंजानाइट स्टोन शामिल था, जो लुक का सेंटरपीस बना। इसके साथ उन्होंने 23 कैरेट का येलो डायमंड रिंग और 30 कैरेट का रोज-कट पोल्की डायमंड रिंग भी पहना, जिसने उनके पूरे अंदाज को और भी रॉयल और शानदार बना दिया। इसके साथ उन्होंने एक क्रिस्टल से सजा हुआ डोल्से एंड गब्बाना का क्लच कैरी किया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button