फिल्मी

‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड सयानी गुप्ता को

एक्ट्रेस सयानी गुप्ता को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें कहानी कहने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा है। अभिनेत्री का ग्लोबल लेवल पर सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है।
यह सम्मान अलग-अलग क्षेत्रों में साउथ एशियन लोगों की बड़ी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। यह सम्मान उन लोगों को पहचान देता है जिनके काम ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई हो। इस सम्मान के जरिए, एसोसिएशन ने स्क्रीन पर सच्ची और सबको साथ लेकर चलने वाली कहानियों को लाने प्रयास किया है। एसोसिएशन ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, हम हर साल ऐसे किसी व्यक्ति को सम्मानित करते हैं, जिसके काम ने सार्वजनिक जीवन में साउथ एशियन पहचान को व्यक्त करने के तरीके को आकार दिया हो।
उनके काम की तारीफ करते हुए एसोसिएशन ने कहा, सयानी की एक्टिंग ने लगातार पुरानी सोच को चुनौती दी है। वह आज के दौर की कहानियों में गहराई, बेबाकी और सच्चाई लाई हैं। वह सबको साथ लेकर चलने वाली कहानियों को आकार देने में एक दमदार आवाज बन गई हैं। बता दें कि सयानी ने अपनी एक्टिंग के दम पर अपने लिए एक मजबूत जगह बनाई है। वह गहराई और लीक से हटकर चुने गए किरदारों के लिए जानी जाती हैं। सयानी श्फोर मोर शॉट्स प्लीज, एक्सोन, आर्टिकल 15, इनसाइड एज और दिल्ली क्राइम जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए काफी मशहूर हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button