संचिता उगले मामले पर सहेली का बड़ा दावा

कुमकुम भाग्य और छावा से लोकप्रियता हासिल करने वाली युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले में एक चैंकाने दावा किया गया है। यह दावा संचिता की दोस्त और अभिनेत्री इंद्राक्षी कांजीलाल ने किया है। इंद्राक्षी का दावा है कि संचिता को उनके शो साजन घर के को.स्टार उज्जवल शर्मा ने परेशान किया था।
संचिता उगले को शो साजन घर में पूजा की भूमिका में देखा गया था। इसमें उन्होंने अभिनेता उज्जवल शर्मा के साथ काम किया। संचिता की मौत के मामले में जहां अलग.अलग एंगल से जांच जारी हैए इस बीच इंद्राक्षी ने एक चैंकाने वाला दावा किया है। इंद्राक्षी ने कहा कि साजन घर शो के दौरान संचिता परेशान थींए जिसमें उज्ज्वल उनके ऑन.स्क्रीन पार्टनर थे। इंद्राक्षी ने टेलीचक्कर से बात करते हुए उज्जवल पर संचिता के साथ बुरे बर्ताव का आरोप भी लगाया।
इसके अलावा इंद्राक्षी ने उज्ज्वल शर्मा के उन दावों को भी खारिज कर दियाए जिनमें कहा गया था कि संचिता अपने पुराने रिश्ते की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल की बातों से उन्हें बहुत हैरानी और दुख हुआ। इंद्राक्षी ने तर्क दिया कि वह यानी उज्जवल इतने करीबी नहीं थे कि एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कोई टिप्पणी कर सकें। बता दें कि संचिता के निधन के बाद उज्जवल के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आईं। इसके बाद उज्जवल ने टेलीचक्कर से बातचीत में सफाई देते हुए कहा कि वे उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं थेए बल्कि संचिता का किसी और से रिलेशन था। उनका ब्रेकअप हुआ था और इस वजह से परेशान थीं। वहींए इंद्राक्षी ने उज्जवल की इस बात को गलत बताया है।



