फिल्मी

अल्फा प्रिंट टी-शर्ट में आलिया भट्ट और शरवरी ने की ट्विनिंग

अल्फा गल्र्स शरवरी और आलिया भट्ट को फैंस कुछ यही कहकर पुकार रहे हैं। दोनों ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अल्फा में नजर आएंगी। यह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था। आज बुधवार को आलिया ने सोशल मीडिया पर शरवरी के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे और शरवरी ट्विनिंग करती दिखी हैं। दोनों ने अल्फा प्रिंट वाली एक जैसी सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है। दोनों अदाकाराएं काला चश्मा लगाकर पोज देती दिख रही हैं। दोनों का एक जैसा अंदाज देख नेटिजंस उन्हें जुड़वा बहनें बता रहे हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म श्अल्फाश् का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म 03 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button