फिल्मी

ईथा में श्रद्धा कपूर बिठाबाई की भूमिका में

श्रद्धा कपूर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं एक बार फिर वह स्त्री 2 के मेकर्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी। इसके साथ छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर के साथ धमाल मचाती हुईं नजर आएंगी। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर कह रहा है, जो हाल ही में नई फिल्मों की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। इसका वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में श्रद्धा कपूर को प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में देखा जा सकता है।
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ईथा एक अपकमिंग बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो मशहूर मराठी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में उनकी संघर्ष से भरी जर्नी को दिखाया जाएगा, जो 1940 से 1990 तक चर्चा का विषय रही। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ईथा के टीजर में श्रद्धा कपूर की झलक देखने को मिलती है, जो प्रेग्नेंसी लुक में नजर आ रही हैं। इसके बावजूद वह स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। वहीं शो के दौरान ही उन्हें एहसास होता है कि डिलीवरी का समय आ गया है। इसके बावजूद वह परफॉर्मेंस जारी रखती हैं और फिर बैकस्टेज में बच्चे को जन्म देती हैं। गर्भनाल को विठाभाई पत्थर से काटती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button