फिल्मी

सनी देओल व शबाना की बटवारा 14 अगस्त को पर्दे पर आएगी

सनी देओल स्टारर और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी आने वाली हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म बटवारा 1947 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। यह फिल्म बंटवारे के समय की कहानी है और लाहौर के एक मुस्लिम परिवार के बारे में है जिनका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है जो अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सोर्सेज के मुताबिक फिल्म को बिना किसी कट के सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर सर्टिफिकेशन मिलने के बाद राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बटवारा 1947 एक मुहाजिर परिवार पर आधारित है जो बंटवारे के बाद लाहौर आता है और एक खाली पड़े हिंदू घर में रहने लगता है। मशहूर नाटककार असगर वजाहत के नाटक जिसने लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई पर आधारित यह कहानी एक बुजुर्ग हिंदू महिला पर केंद्रित है जो घर छोड़ने से इनकार कर देती है और मुहाजिर परिवार व उसके बीच पैदा होने वाले मुद्दों को दिखाती है। यह फिल्म मानवीय इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक में उम्मीद की बात करते हुए दो परिवारों के बीच के बंधन को दिखाती है।
बटवारा 1947 में सनी देओल मुहाजिर परिवार के मुखिया के किरदार में हैं जबकि शबाना आजमी पाकिस्तान में फंसी एक हिंदू महिला का किरदार निभा रही हैं जो अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है। बटवारा 1947 के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और इसकी रिलीज अनाउंस की। पोस्टर पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस का सपोर्ट मिला है। सनी और शबाना के अलावा, फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी हैं। बंटवारा 1947 प्रीति की लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button