फिल्मी

अलायंस की पहली विनर बनीं मिनी माथुर

रियलिटी शो अलायंस को अपना पहला विनर मिल गया है। फिनाले में रूही दोसानी और अली गोनी को हराकर मिनी माथुर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद मिनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका सफर महिलाओं को खुद पर भरोसा करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की नकद राशि भी जीती। पहले दिन से ही शो का हिस्सा रहीं मिनी ने शो की आखिरी चुनौती को बड़ी समझदारी से पूरा करके अपनी जीत पक्की की। इस चुनौती में उनकी मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा हुई।अलायंस सीजन 1 फिनाले में टॉप तीन कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क हुआ, जिसमें उनकी रणनीति, मजबूती और स्टैमिना की परीक्षा ली गई। आखिर में मिनी माथुर विजेता बनीं। मिनी माथुर ने अपने साथी निखिल चिनापा के साथ इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था और पूरे सीजन के दौरान टीम लेजेंड के साथ बनी रहीं। उन्हें शो के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक माना जाता था, लेकिन उनके गेम खेलने के तरीके से कुछ साथी कंटेस्टेंट्स गुस्सा भी हुए और उनकी आलोचना भी की। उनका मानना था कि मिनी पूरे टास्क के दौरान डिप्लोमैटिक थीं और गेम में बने रहने के लिए सभी के साथ अच्छी बॉन्ड बनाए रखने की कोशिश करती थीं।
मिनी माथुर ने हेडक्वार्टर में एकमात्र महिला एस बनकर इतिहास भी रचा है, जिससे शो की सबसे मजबूत अलायंस भी बन गईं। शो के पहले दिन शुरू हुए इस सफर के बाद मिनी ने फाइनल टास्क जीतकर और अलायंस की पहली विजेता बन छा गई हैं। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए अलायंस से 4 कंटेस्टेंट के बाहर होने के बाद कुशाल टंडन भी गेम से आउट हो गए।कुशाल टंडन ने मिनी की तारीफ की और उन्हें अलायंस की फर्स्ट लेडी कहा। अपनी जीत के बाद की स्पीच में मिनी ने कहा,
इन छह हफ्तों में मैंने एक पूरी जिंदगी जी ली है। यह मेरा पहला रियलिटी शो है। इससे पहले मैंने कभी भी किसी ऐसे रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में नहीं सोचा था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक जगह बंद रहना पड़ता है। मैंने हां इसलिए कहा, क्योंकि मुझे स्पोर्ट्स और कॉम्पिटिशन पसंद हैं और मुझे खुशी है कि मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे इसके लिए मनाया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button