फिल्मी

मोबाइल की लत हीरोइन शकीला को पड़ी भारी

मशहूर अभिनेत्री शकीला ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद गंभीर चेतावनी साझा की है। उन्होंने खुलासा किया कि हद से ज्यादा फोन इस्तेमाल करने की आदत के कारण उन्हें गर्दन की एक बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिसमें उनका लगभग 3 लाख रुपये का खर्च आया। अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे गले में सपोर्ट कॉलर पहने हुए नजर आईं और उन्होंने अपनी रिकवरी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बतायाशकीला ने बताया कि उनकी यह शारीरिक समस्या फोन पर घंटों गेम खेलने और लगातार वीडियो देखने की वजह से शुरू हुई। वे अक्सर गलत पोजीशन में लेटकर लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करती थीं। अपने इस अनुभव के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फोन के सीमित इस्तेमाल की हिदायत दी है। साथ ही, उन्होंने माता-पिता को भी चेतावनी दी है कि वे अपने बच्चों के हाथों में गैजेट्स सौंपने से पहले कई बार सोचें।
थलपति विजय, जीवा और मोहनलाल जैसे भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं शकीला ने बताया कि वे अक्सर एक तरफ करवट लेकर घंटों फोन चलाती रहती थीं। वे बिना रुके लगातार चार घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलती थीं और सिर्फ चाय या कॉफी के छोटे ब्रेक के बाद दोबारा फोन में व्यस्त हो जाती थीं। इसके अलावा, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर छोटी वीडियो
देखने में भी उनका काफी समय बीतता था। अभिनेत्री का मानना है कि लंबे
समय तक इस तरह गलत मुद्रा में फोन का इस्तेमाल करने से उनकी गर्दन की नसें बुरी तरह प्रभावित हुईं, जिसके चलते आखिरकार उन्हें मेजर सर्जरी करानी पड़ी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button