अमेरिका में भारतीय मूल के अमीश व पिया का चुनावी फंड अरबों में

एरिजोना में डॉ. अमीश शाह और फ्लोरिडा में पिया डंडिया (दोनों भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार) इस समय भारी चुनावी फंडिंग की लड़ाई के केंद्र में हैं। उनके चुनावी मुकाबलों में सक्रिय चार बड़े ‘सुपर पीएसी’ (इंडिपेंडेंट एक्सपेंडिचर-ओनली पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) अब तक मिलकर कम से कम 23.89 मिलियन डॉलर (लगभग 2.26 अरब रुपये) खर्च करने की रिपोर्ट दे चुके हैं।
ये आंकड़े संबंधित समितियों की ओर से चुनाव आयोग को दी गई नवीनतम 24 घंटे की स्वतंत्र व्यय रिपोर्टों पर आधारित हैं। ये रिपोर्ट 21 और 22 अक्टूबर को दाखिल की गई थीं और 19 से 21 अक्टूबर तक के खर्च को दर्शाती हैं। हालांकि ये आंकड़े समितियों की ओर से स्वयं रिपोर्ट किए गए हैं और बाद में इनमें बदलाव हो सकता है। डेमोक्रेटिक पक्ष में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवारों के समर्थन में काम करने वाली प्रमुख श्सुपर पीएसीश् हाउस मेजॉरिटी पीएसी ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल जिले में पिया डंडिया के रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केसी अस्कार के खिलाफ 7.8 मिलियन डॉलर खर्च करने की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस कुल खर्च में से केवल 20 अक्टूबर को ही टेलीविजन के लिए 2 मिलियन डॉलर, डिजिटल विज्ञापनों के लिए 369,000 डॉलर और रेडियो के लिए 112,320 डॉलर खर्च किए गए। इसी संगठन ने एरिजोना के पहले कांग्रेसनल जिले में अमीश शाह के प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार जे। फीली के खिलाफ 4.4 मिलियन डॉलर खर्च करने की भी रिपोर्ट दी है। इस चुनाव क्षेत्र में 20 अक्टूबर को किए गए खर्चों में टेलीविजन के लिए 1.5 मिलियन डॉलर और डिजिटल विज्ञापनों के लिए 247,000 डॉलर शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने पिया डंडिया के समर्थन में भी डिजिटल विज्ञापनों पर 22,500 डॉलर खर्च किए हैं। दोनों चुनावों को मिलाकर हाउस मेजॉरिटी पीएसी का कुल खर्च लगभग 12.25 मिलियन डॉलर हो चुका है।



