फिल्म रामायण की कमाई 1000 करोड़ के पास

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से ऐसा धमाका किया है कि कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं। रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने करीब 935 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘रामायण’ ने भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक कमाई की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इसने ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजर 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े पर है।
‘रामायण’ ने पहले सात दिनों में करीब 935 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक कमाई वाली फिल्मों की सूची में तीसरी जगह बना ली है। इस लिस्ट में इससे आगे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ हैं। फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कमाई का ग्राफ पहले दिन से लगातार एक जैसा नहीं रहा। आमतौर पर बड़ी फिल्मों को रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करते देखा जाता है, लेकिन ‘रामायण’ के मामले में दिवाली की छुट्टियों ने बड़ा असर दिखाया। फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन सोमवार को आया। फैमिली ऑडियंस की भारी मौजूदगी और अलग-अलग भाषाओं में रिलीज ने इसकी कमाई को रफ्तार दी। अब ‘रामायण’ की अगली नजर 1000 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। सात दिनों की कमाई के बाद फिल्म इस आंकड़े से सिर्फ 65.45 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। भारत में हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है, लेकिन दक्षिण भारतीय भाषाओं के वर्जन ने भी फिल्म के कारोबार को मजबूती दी है। वहीं, विदेशी बाजारों से मिले 323.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन ने इसके वर्ल्डवाइड आंकड़े को काफी आगे पहुंचाया है। आईमैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट और विदेशों में बड़े स्तर पर रिलीज का भी फिल्म को फायदा मिला है। (हिफी)



