विश्व-लोक

पेरिस में बेहोश सुरक्षा गार्ड को मैक्रो ने उठाया

पेरिस। पेरिस के एलीसी पैलेस में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी का स्वागत करने के लिए तैनात गार्ड स्वागत के दौरान ही बेहोश होकर गिर गया। वहीं पास फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खड़े थे जो स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए मौजूद थे। जैसे ही स्लोवाकिया के राष्ट्रपति की गाड़ी महल के बाहर पहुंची, हाथ में तलवार लिया ऑनर गार्ड का एक सदस्य गिर पड़ा। ऑनर गार्ड का यह सदस्य पीछे की ओर महल के खंबे पर बुरी तरह गिरता है और फिर फर्श पर मुंह के बल हो जाता है। वहां मौजूद सभी अधिकारी और यहां तक की राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उस गार्ड को देखने और उठाने चले जाते हैं। दो बॉडीगार्ड आकर उस गार्ड को उठाकर ले जाते हैं। यहां एक बात गौर करने वाली थी कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कोई और ऑनर गार्ड का सदस्य नहीं हिला। गार्ड के पहली बार गिरने पर ठीक उसके सामने खड़ा गार्ड पीछे मुड़ा भी लेकिन जब उसने देखा कि बाकी लोग बेहोश गार्ड को अटेंड कर रहे हैं तो वह वापस अपने पोजिशन में आ गया।
एक और खास बात कि इस दौरान सीढ़ियों पर स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी इंतजार करते रहे और बेहोश गार्ड के जाने के बाद ही आगे बढ़कर उन्होंने मैक्रों से हाथ मिलाया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, यह देखकर अच्छा लगा कि उनके राष्ट्रपति कम से कम अपने सैनिकों की परवाह तो करते हैं। अमेरिका में अभी ऐसी स्थिति नहीं है। एलीसी पैलेस में ही पीएम मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान मिला था। एलीसी पैलेस 300 साल पुराना महल है, जो फ्रांस का खास प्रतीक भी है। एलीसी पैलेस में 365 कमरे हैं। इसमें 5 एकड़ का एक शानदार बड़ा बगीचा भी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button