लेखक की कलम

उत्तराखंड में बढ़ी चहल-पहल

उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार मंे हर की पौड़ी पर स्नानार्थियों की भीड़ प्रातः 4 बजे से ही जुटने लगती है। इस बार भी दशहरा के दौरान नहर की सफाई के लिए हर की पौड़ी श्रद्धालुआंे के लिए बंद कर दी गयी थी। इसे दीपावली के दिन से खोल दिया गया है। यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। अन्य धाार्मिक कार्य भी विधिवत शुरू हो गये हैं। इसी प्रकार नैनीताल की नैनी झील में गुनगुनी धूप में पर्यटक बोटिंग कर रहे हैं। पर्यटकों से उत्तराखंड में चहल पहल बढ़ी है और व्यापारी भी खुश हो रहे हैं।
हरिद्वार में दशहरे से बंद गंगा की धारा दीपावली के दिन फिर से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से नहर की सफाई पूरी होने के बाद पानी छोड़ा गया, जिसके साथ ही हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर रौनक लौट आई है। कई दिनों से सूने पड़े घाटों पर अब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गंगा में स्नान के साथ अस्थि विसर्जन, तर्पण और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान भी फिर से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से बाजारों, होटलों और धर्मशालाओं में भी चहल-पहल लौट आई है। दशहरे की रात से बंद गंगा को दीपावली के दिन फिर से खोल दिया गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने सफाई का काम पूरा करने के बाद नहर में पानी छोड़ दिया है। हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात तक जाने वाली इस नहर में पानी आते ही धर्मनगरी की रौनक लौट आई है। पिछले कई दिनों से सूने पड़े घाटों पर एक बार फिर श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई है।
दशहरे के दिन गंगा में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान सिंचाई के साथ हर की पौड़ी पर होने वाले धार्मिक कार्य भी प्रभावित हुए थे। घाटों पर पानी नहीं होने के कारण वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। इस दौरान गुजरात और दूसरे राज्यों से हरिद्वार पहुंचे यात्रियों को भी निराश होकर लौटना पड़ा था। दूर-दराज से हर की पौड़ी पर स्नान करने आए कई श्रद्धालु बिना डुबकी लगाए ही वापस चले गए थे। गंगा बंदी के दौरान हर की पौड़ी पर पानी नहीं होने से बाहर से आए यात्रियों के साथ स्थानीय व्यापारियों ने भी सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि त्योहार के समय घाटों पर कम से कम इतना पानी जरूर होना चाहिए, जिससे श्रद्धालु स्नान कर सकें। व्यापारियों ने भी इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि घाटों पर पानी नहीं होने के कारण यात्री हरिद्वार में रुक नहीं रहे थे। दशहरे से दीपावली तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार भी प्रभावित हुआ।
दीपावली के दिन गंगा में पानी छोड़े जाने के बाद हर की पौड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों की तस्वीर बदल गई है। सुबह से देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोग अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा की बहती धारा में स्नान कर श्रद्धालु काफी खुश नजर आ रहे हैं। घाटों पर फिर से पहले जैसी चहल-पहल दिखाई देने लगी है। गंगा में पानी आने से उन लोगों को भी राहत मिली है, जो अपने पितरों के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों पानी नहीं होने के कारण अस्थि विसर्जन और तर्पण जैसे धार्मिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब घाटों पर पानी आने से श्रद्धालु इन संस्कारों और पूजा-पाठ को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। पुरोहितों के मंत्रोच्चार से हर की पौड़ी क्षेत्र में एक बार फिर धार्मिक माहौल बन गया है।
उधर, उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में सर्दियों का असर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में खिलने वाली गुनगुनी धूप मौसम को खुशनुमा बना रही है। पहाड़ों पर पड़ती हल्की सुनहरी धूप और ठंडी हवाओं के बीच शहर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। सर्दियों के मौसम में नैनीताल की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आने लगी हैं। सुबह और दोपहर के समय पहाड़ों पर पड़ने वाली हल्की सुनहरी धूप यहां के नजारों को खास बना देती है। दूर तक फैली हरियाली और धूप से रोशन पहाड़ियों का नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
नैनीताल की पहचान नैनीझील सर्दियों में भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ठंडी हवाओं के बीच झील का शांत पानी और उसके आसपास बसी पहाड़ियों का प्रतिबिंब बेहद मनमोहक दिखाई देता है। झील किनारे बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लेना पर्यटकों के लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं है। नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड सर्दियों में भी चहल-पहल से गुलजार नजर आ रही है। कोई झील किनारे टहलता दिखाई देता है तो कोई खूबसूरत वादियों के बीच तस्वीरें खिंचवाता नजर आता है। ठंडी हवाओं और गुनगुनी धूप के बीच मॉल रोड की सैर पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील के किनारे का नजारा इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। झील के किनारे बना खूबसूरत बोट स्टैंड और उसके पीछे नजर आती हरी-भरी पहाड़ियां शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। गुनगुनी धूप में झील का शांत पानी और आसपास की रंगीन नावें किसी खूबसूरत तस्वीर जैसा एहसास कराती हैं। यहां पहुंचने वाले पर्यटक इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करना नहीं भूलते।
नैनीताल में दीपावली के बाद एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। नवंबर महीने में बड़ी संख्या में सैलानी सरोवर नगरी पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ ही पंत पार्क में भी रौनक देखने को मिल रही है। यहां पर्यटक टहलते, खरीदारी करते और खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। ठंडी हवाओं और गुनगुनी धूप के बीच पंत पार्क की रौनक नैनीताल के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिल रहा है। नैनीताल में सर्दियों की दस्तक के बीच खिल रही गुनगुनी धूप पर्यटकों को खूब भा रही है। ठंडी हवाओं के बीच सैलानी नैनीझील में नौकायन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। झील में रंग-बिरंगी नावों की चहल-पहल और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा रहा है। परिवार और दोस्तों के साथ
पहुंचे सैलानी नौकायन के साथ ही खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button