लेखक की कलम

बिरसा मुंडा होने का मतलब

आदिवासी समुदाय में जन्म लेने और किसी नामी गिरामी शिक्षा संस्थान में दाखिला लिये बिना कोई व्यक्तित्व ऐसे साम्राज्य को चुनौती दे, जिसके राज में कभी सूरज न अस्त होता हो , तो वह आम जन का भगवान बन जाता है। बिरसा मुंडा अपने समुदाय के कल्याण के लिए ब्रिटिश हुकूमत से टकरा गये थे। संघर्ष करते-करते वह शहीद हो गये।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। इसे भारत सरकार द्वारा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में घोषित किया गया है। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गाँव में एक मुंडा आदिवासी परिवार में हुआ था। उनको प्यार और सम्मान से धरती आबा (धरती के पिता) कहा जाता है। उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन और जमींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया और उलगुलान (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया। इसी के चलते 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया था। उनकी इस शहादत और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए 10 नवंबर 2021 को नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की थी।
आज के झारखंड में खूंटी का डोंबारी बुरू अंग्रेजों की बर्बरता की याद दिलाता है। जालियांवाला बाग हत्याकांड से पहले नौ जनवरी 1899 को यहां अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा के आह्वान पर लड़ाई की रणनीति बना रहे आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी थीं। इसमें सैकड़ों आदिवासी शहीद हो गए थे। इनकी याद में हर वर्ष यहां मेला लगता है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। वह दिन था नौ जनवरी, 1899 का।डोंबारी बुरू की ये घटना जालियांवाला बाग हत्याकांड (13 अप्रैल 1919) से पहले हुई थी। इन शहीदों की याद में डोंबारी बुरू में हर वर्ष मेला लगता है। मेले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। डोंबारी बुरू में शहीद हुए सैकड़ों आदिवासियों में से अब तक सभी की पहचान नहीं हो पायी है। शहीद हुए लोगों में मात्र 6 लोगों की ही पहचान हो सकी थी। इनमें गुटूहातू के हाथीराम मुंडा, हाड़ी मुंडा, बरटोली के सिंगराय मुंडा, बंकन मुंडा की पत्नी, मझिया मुंडा की पत्नी और डुंगडुंग मुंडा की पत्नी शामिल हैं।
उलगुलान का शाब्दिक अर्थ ‘महान हलचल’ या ‘महाविद्रोह’ होता है। यह 19वीं शताब्दी के अंत में (1899-1900) भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में छोटानागपुर (वर्तमान झारखंड) क्षेत्र में अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ लड़ा गया सबसे प्रमुख आदिवासी विद्रोह था।
आंदोलन का मुख्य कारण था खूंटकट्टी प्रथा की समाप्ति। मुंडा समुदाय में सामूहिक खेती की पारंपरिक व्यवस्था (खूंटकट्टी) प्रचलित थी। अंग्रेजों ने इसे समाप्त कर जमींदारी प्रथा लागू कर दी, जिससे आदिवासी अपनी ही जमीन पर मजदूर बन गए। इसके साथ ही एक अन्य कारण था।
यह था बाहरी लोगों का शोषण। महाजनों, ठेकेदारों और जमींदारों (जिन्हें आदिवासी दिकू कहते थे) द्वारा अत्यधिक लगान वसूला जाता था और आदिवासियों से बेगारी (बिना वेतन के काम) कराई जाती थी। वन कानून भी आंदोलन का कारण बना। ब्रिटिश सरकार ने नए वन कानून बनाकर आदिवासियों के जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर पारंपरिक अधिकार छीन लिये थे।
बिरसा मुंडा का संघर्ष राम राज्य से प्रेरित था। धार्मिक और सामाजिक सुधार को आधार बनाया। बिरसा मुंडा ने पहले समाज को संगठित किया। उन्होंने अंधविश्वास और नशाखोरी छोड़ने का आह्वान किया और बिरसाइत पंथ की शुरुआत की। अबुआ राज का नारा दिया। उन्होंने कहा अबुआ दिशुम, अबुआ राज अर्थात हमारा देश, हमारा राज है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया था। बिरसा मुंडा की राम सेना तैयार हो चुकी थी। दिसंबर 1899 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मुंडा आदिवासियों ने ब्रिटिश ठिकानों, पुलिस स्टेशनों और जमींदारों पर तीर-कमान से हमले शुरू किए।
इसके बाद जनवरी 1900 में खूंटी के पास डोंबारी बुरू पहाड़ी पर ब्रिटिश सेना ने निहत्थे आदिवासियों की सभा पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें सैकड़ों आदिवासी शहीद हो गए।
बिरसा मुंडा ने इसका सशस्त्र विरोध किया। इसी दौरान 3 फरवरी 1900 को चक्रधरपुर के जंगल से बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया और 9 जून 1900 को रांची जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में (हैजा बताकर) उनकी मृत्यु हो गई। ब्रिटिश सरकार को छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सी एनटी एक्ट, 1908) लाना पड़ा क्योंकि जनता भड़क गयी थी। बिरसा मुंडा की शहादत व्यर्थ नहीं गई थी। जनता के विरोध के सामने ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा और 1908 में यह कानून पारित हुआ, जिसके तहत आदिवासियों की जमीन गैर-आदिवासियों को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
मुंडारी भाषा में बुरू का अर्थ पहाड़ होता है। झारखंड के खूंटी जिले (मुरहू प्रखंड) में स्थित एक ऐतिहासिक पहाड़ी है, जिसे ‘झारखंड का जलियांवाला बाग’ भी कहा जाता है। 9 जनवरी 1900 को यहाँ ब्रिटिश सेना ने भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में सभा कर रहे निहत्थे आदिवासियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक भीषण नरसंहार को अंजाम दिया था। भगवान बिरसा मुंडा के आह्वान पर हजारों मुंडा आदिवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, सईल रकब (डोंबारी बुरू) पहाड़ी पर एकत्रित हुए थे। वे ब्रिटिश शासन, जमींदारी प्रथा और शोषण के खिलाफ अपने उलगुलान (विद्रोह) की आगे की रणनीति बना रहे थे। अंग्रेज अधिकारियों को इस गुप्त बैठक की सूचना मिल गई। ब्रिटिश सेना और पुलिस ने पहाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी चेतावनी के शांतिपूर्ण सभा पर गोलीबारी शुरू कर दी। आदिवासियों ने अपने पारंपरिक तीर-कमान से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन आधुनिक हथियारों के सामने वे टिक नहीं सके। स्थानीय मान्यताओं और ऐतिहासिक आकलन के अनुसार इस गोलीकांड में लगभग 400 आदिवासी शहीद हुए, हालांकि ब्रिटिश सरकार ने दस्तावेजों में मृतकों की संख्या बहुत कम (11 से 15) ही दर्ज की थी। अपने समर्थकों की मदद से बिरसा मुंडा इस घेराबंदी से सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे थे, हालांकि बाद में 3 फरवरी 1900 को उन्हें चक्रधरपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस नरसंहार में मारे गए अधिकांश लोगों के शवों को अंग्रेजों ने छिपा दिया था, जिस कारण केवल छह शहीदों की ही पहचान हो सकी। इनमें हाथीराम मुंडा, हाड़ी मुंडा, सिंराय मुंडा, बंकन मुंडा की पत्नी, मझिया मुंडा की पत्नी और डुमंगडुंग मुंडा की पत्नी शामिल हैं। शहीदों की याद में डोंबारी बुरू पहाड़ी पर एक भव्य विजय स्तंभ बनाया गया है। हर साल 9 जनवरी को यहाँ एक बड़ा मेला लगता है और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। विशेष रूप से भगवान बिरसामुंडा को नमन किया जाता है। उन्हीं की याद में भारत सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाती है।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button