फिल्मी

फिल्म वाराणसी की शूटिंग पूरी, 7 अप्रैल को होगी रिलीज

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी शेयर की है।
इससे पहले फिल्म के निर्माता एसएस कार्तिकेय ने इसी साल सितंबर में आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अगले साल जनवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही वाराणसी में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। इसका निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस के बैनर तले किया जा रहा है। वाराणसी के टाइटल टीजर लॉन्च पर एसएस राजामौली ने महेश बाबू के किरदार रुद्र के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि रुद्र का जन्म बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है। वह ऐसी किस्मत लेकर चलता है, जिसे उसने खुद नहीं चुना। वह मजाकिया होने के साथ-साथ भावुक और निडर भी है। महेश बाबू ने अपने किरदार में इन सभी खूबियों को बखूबी उतारा है। किसी किरदार को सिर्फ निडर दिखाना आसान है, लेकिन एक ही समय में उसे निडर और कमजोर भावनाओं वाला दिखाना बहुत कम कलाकार ही कर पाते हैं।
राजामौली ने बताया कि फिल्म के अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग किलिमंजारो और मसाई मारा के आसपास हुई थी। वहां के खूबसूरत नजारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। मेकर्स फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों की झलक भी पहले ही दिखा चुके हैं। फिल्म में पृथ्वीराज खलनायक कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button