विश्व-लोक

भारत की राजनीति पर इटली के नेता की टिप्पणी का मेलोनी की साथी ने किया विरोध

नई दिल्ली। भारत की राजनीति में विदेशी नेताओं की टिप्पणी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इटली की सत्तारूढ़ पार्टी फोर्जा इटालिया की नेता डेबोरा बर्गामिनी ने भारतीय लोकतंत्र पर की गई टिप्पणी को लेकर अपने ही देश के नेता जियाकोमो फिलिबेक को आड़े हाथों लिया है। फिलिबेक श्पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (पीईएस) के महासचिव हैं। बर्गामिनी ने कहा कि जिस देश में 97 करोड़ मतदाता हों, उसे लोकतंत्र के सिद्धांतों पर यूरोप से उपदेश सुनने की जरूरत नहीं है। फोर्जा इटालिया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के गठबंधन का एक हिस्सा है।
बर्गामिनी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के पास अपने खुद के स्थापित राजनीतिक संस्थान और एक स्वतंत्र न्यायपालिका है, जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे के अनुरूप आंतरिक विवादों और शिकायतों को सुलझाने में सक्षम है। अपने फेसबुक अकाउंट पोस्ट में, बर्गामिनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) की तेलंगाना में आयोजित बैठक का जिक्र किया। यहां फिलिबेक ने वोट चोरी से जुड़ा बयान दिया। थाडेबोरा बर्गामिनी ने कहा, यूरोपीय सोशलिस्ट और डेमोक्रेट्स समूह के एक इतालवी प्रतिनिधि ने, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेते हुए, प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा। बर्गामिनी ने कहा कि फिलिबेक की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं जब भारतीय विपक्ष, मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) में बदलाव को लेकर सत्ताधारी सरकार की आलोचना कर रहा था। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें से डुप्लिकेट प्रविष्टियों, मृत व्यक्तियों और कहीं और चले गए लोगों के नामों को हटाना है।
भारत में एसआईआर के मुद्दे पर बर्गामिनी ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को आरोप लगाने और अपनी दलीलें पेश करने की छूट होती है, लेकिन ऐसे दावों के समर्थन में सबूत होने चाहिए। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button