पंजाब में फिर भाजपा-अकाली गठबंधन

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भाजपा एक बार फिर गठबंधन मंे आ गये हैं। दोनों दलों ने 1997 से 2017 तक पांच विधानसभा चुनाव साथ लड़े हैं। इनमंे तीन बार दोनों दलों की मिली-जुली सरकार भी बनी है। किसान आंदोलन के समय शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए गठंबंधन से किनारा कर लिया था। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही फिर दोनों दल साथ आ गये। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन की घोषणा की है। अमित शाह ने यह भी कहा कि बड़े भाई की भूमिका में शिरोमणि अकाली दल ही रहेगा। इसका सीधा मतलब है कि सरकार बनाने का मौका मिलने पर मुख्यमंत्री अकाली दल का ही बनेगा। सीटों के बंटवारे के बारे मंे अभी कुछ नहीं कहा गया लेकिन भाजपा ने हर हालत मंे समझौता करने का इरादा जाहिर कर दिया है। राज्य विधानसभा की 117 सीटें हैं और 60 विधायक भी सरकार बना सकते हैं। बहरहाल, अकाली दल के सामने बिहार का उदाहरण भी है जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो बने थे लेकिन बाद मंे उन्हंे राज्यसभा भेजकर भाजपा ने सम्राट चैधरी को मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा अब पंजाब मंे आपरेशन लोटस चला रही है जिसमंे यह गठबंधन आधार बनेगा। चंडीगढ़ मंे 24 नवम्बर को भाजपा-अकाली गठबंधन ने पंजाब के चुनावी समीकरण बदल दिये हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल साथ आ गए हैं। होम मिनिस्टर अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने इस अलायंस का ऐलान किया। इस दौरान नितिन नवीन ने गठबंधन को हिंदू-सिख भाईचारे की मिसाल बताया। वहीं अमित शाह ने भी अकाली दल के साथ पुराने रिश्तों की बात की और कहा कि यह खुशी की बात है कि एनडीए का सबसे पुराना साथी हमारे साथ लौटा है। सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ परिवार के रिश्तों और पंजाब के बारे में उनके अनुभवों के बारे में साझा किया। इस तरह कृषि बिलों पर अनबन के दौरान टूटा गठबंधन फिर से बन गया है। यह गठबंधन हिंदू और सिख भाईचारा इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि राज्य में 38 फीसदी हिंदू हैं और 58 पर्सेंट सिख हैं। दोनों दलों का साथ आना कई समीकरण बदल देता है। भले ही दोनों दलों के नेता इस गठबंधन को नेचुरल अलायंस बता रहे हैं, लेकिन यह जरूरत का गठबंधन का भी है। इसकी वजह है कि जब से दोनों दल अलग हुए हैं, दोनों ने ही कोई बड़ी सफलता अर्जित नहीं की है। इसे समझने के लिए हम 2017 और 2022 के चुनाव की बात कर सकते हैं। 2017 में दोनों दल साथ थे, तब अकाली दल को 25.42 फीसदी वोट मिले थे और 15 सीटें हासिल हो गई थीं। वहीं भाजपा को वोट तो 5.43 पर्सेंट ही मिले, लेकिन सीटें 3 मिल गई थीं। इस तरह एनडीए की सत्ता गई थी, लेकिन सम्मानजनक स्थिति बनी रही थी। फिर 2022 का चुनाव आया तो हालात बहुत बदल गए। अकाली दल ने 97 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन वह 18.52 फीसदी वोटों के साथ महज तीन ही जीत सकी। अकाली दल को वोट तो 28 लाख 61 हजार मिले थे, लेकिन यह आंकड़ा नतीजों में तब्दील नहीं हुआ। साफ था कि एक तरफ भाजपा के हिस्से वाले हिंदू वोट कई सीटों पर नहीं मिले तो गेम बिगड़ गया। फिर गठबंधन से मिलने वाला फायदा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में छिन गया। स्पष्ट था कि 2017 से 2022 तक चीजें काफी बदल गईं। अब 2027 में फिर से वैसी स्थिति दोनों ही दल नहीं चाहते। गठबंधन टूटा तो दोनों का ही वोट शेयर भी कम हो गया था। अकाली दल को 2017 में 25 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन 2022 में यह आंकड़ा 18 फीसदी पर ही ठहर गया। ऐसे में वक्त की नजाकत और जरूरत समझते हुए दोनों दल साथ आ गए हैं। जानकार मानते हैं कि सिख और हिंदू वोटों का एक बड़ा हिस्सा दोनों दलों के साथ आने पर ही मिलता है। इसके अलावा कुछ सीटों पर कम अंतर होने की स्थिति में ऐसा वोट निर्णायक हो जाता है। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट जैसे कई शहरों में दोनों दलों के साथ आने का फायदा मिल सकता है। यही कारण है कि भाजपा और अकाली दल ने इस अलायंस को नेचुरल बताया है।
अकाली दल और भाजपा में गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़ा भाई अकाली दल रहेगा और बड़ा भाई ही सीएम होता है जिससे यह तय हो गया है कि अगर गठबंधन सरकार बनाता है तो पंजाब में सीएम अकाली दल का होगा। पंजाब में दोनों दल 6 साल बाद फिर से साथ आ गए हैं। सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि मोंगा में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। सीट शेयरिंग फैसला अभी नहीं हुआ है, जल्द ही इसका फैसला होगा।
पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन पुराना रहा है लेकिन 2022 के चुनाव से पहले कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। उस चुनाव में अकाली दल ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा था लेकिन इसचुनाव में दोनों दलों की सीटों में बड़ी गिरावट आई थी, साथ ही वोट शेयर भी गिरा था। अब 2027 के चुनाव से पहले 6 साल बाद दोनों दल फिर से साथ आ गए हैं।
पंजाब में दोनों दलों ने 1997 से 2017 तक 5 विधानसभा चुनाव साथ लड़े हैं जिसमें तीन बार सरकार बनाई है। 1997 में दोनों दलों ने पंजाब की 117 सीटों में से 93 सीटें जीती थी जिसमें अकाली दल ने 75 सीटें और भाजपा ने 18 सीटें जीती थी। सीएम अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल बने थे। 2007 में भी दोनों दलों ने फिर वापसी की और 117 में 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। अकाली दल ने 67 और बीजेपी ने 19 जीती थी। इस बार भी सीएम अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल बने थे। 2012 में इस गठबंधन ने अपनी सरकार दोबारा बनाई इस बार 117 में से 68 सीटें जीती, जिसमें 56 सीटें अकाली दल और 12 सीटें भाजपा ने जीती थी। सीएम प्रकाश सिंह बादल बने थे लेकिन 2022 के चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया। खास बात यह है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन फिर से हुआ है, लेकिन पुरानी परंपरा जारी है। पंजाब में अकाली दल ही बड़े भाई की भूमिका में रहेगा।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)



