लेखक की कलम

यूपी में सपा का प्रण पत्र

चुनाव के समय राजनीतिक दलों का एक घोषणा पत्र जारी करने की परम्परा बन गयी है लेकिन अब इसको नया-नया नाम देने की भी प्रतियोगिता शुरू हो गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया तो अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को प्रण पत्र का नाम दिया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मैं वचन देता हूं कि किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी, माफियागरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध बर्दाश्त नहीं करूंगा। सपा का यह घोषणा पत्र संविध्साान दिवस अर्थात् 26 नवम्बर को जारी किया गया। हालांकि अब इस प्रकार के दिवस भी कोई प्रभाव नहीं डालते हैं। सब कुछ रस्म अदायगी भर है लेकिन हम मान लेते हैं कि सपा प्रमुख ने संविधान दिवस का मान रखते हुए अपना संकल्प पत्र जारी किया और बीते काल मंे जो गलतियां हो गयीं, उनके प्रति अप्रत्यक्ष रूप से प्रायश्चित भी जताया है। सपा के शासनकाल मंे गुंडागर्दी की शिकायत मिलती थी और प्रदेश मंे सत्तारूढ़ भाजपा इसी मुद्दे पर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को घेरती भी रही हैं। इसीलिए अखिलेश का वचन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय का राज लाने का संकल्प लिया है। सपा परिवार की एकजुटता भी दिखाई पड़ी। घोषणा पत्र जारी करते समय मो. आजम खां, शिवपाल सिंह यादव दायें-बाएं खड़े रहे। हालांकि मुफ्त की रेवड़ी बांटने की जो गलत परम्परा शुरू हुई, उसे रोकना अब किसी राजनीतिक दल के वश में नहीं रह गया है और सपा के प्रण पत्र में भी उन रेवड़ियों की भरमार है जो हमारी आपकी गाढ़ी कमाई से ही लुटाई जाएंगी। अखिलेश यादव के वचन जरूर स्मृति में रहेंगे ताकि समय आने पर उनकी याद दिलाई जा सके। यह भी अब दुरूह कार्य हो गया है क्योंकि मीडिया को तल्ख सवाल पूछने की आदत नहीं रह गयी।
उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इसके लिए पार्टी के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। समाजवादी प्रमुख पार्टी अखिलेश यादव ने यह घोषणा पत्र जारी किया। आजम खान ने सबसे पहले अपना संबोधन दिया। संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां देने, बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 5,000 रुपये भत्ता देने, किसानों का 100 दिन में शत-प्रतिशत कर्ज माफ करने और सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने का वादा किया है। रोजगार, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को प्रमुखता देते हुए वर्ष 2032 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
समाजवादी पार्टी ने कलाकारों, अभिनेताओं, रंगकर्मियों, गायकों, चित्रकारों, खिलाड़ियों, शिल्पकारों, कारीगरों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, डॉक्टरों, सीए, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों के सम्मान और सुविधाओं के लिए योजनाएं बनाने की बात भी कही है। इस मौके पर आजम खान ने कहा कि मैनिफेस्टो में जो लिखा है वह होकर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इसका नाम जन मन घोषणापत्र रखा है। घोषणापत्र को जन-मन घोषणापत्र और सत्ताइस का संकल्प- पीडीए का प्रणपत्र नाम दिया गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर पीड़ित के लिए संविधान ढाल है। पीडीए एकजुट होकर लड़ेगा। पीडीए की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग संविधान को मिटाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा-पत्र में युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, वृद्ध महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने, बंद स्कूलों को फिर से खोलने और पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में काम करने का वादा किया। अखिलेश ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। उन्हें नौकरी में पक्का करने के लिए भी काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडे को पनपने नहीं दिया जाएगा। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। व्यापारी, दुकानदार और उद्यमियों को कोई बाहुबली या गुंडा परेशान नहीं कर पाएगा। उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। इसके तहत डायल-112 की गाड़ियां तैनात रहेंगी।
पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय का भरोसा देने के साथ युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों और छोटे कारोबारियों की अपेक्षाओं को भी जगह दी गई है। वहीं कानून-व्यवस्था और अपराध के मामले में जीरो टालरेंस का वादा कर भाजपा के बेहतर कानून-व्यवस्था के सबसे मजबूत मुद्दे की काट करने की भी कोशिश की है। सपा ने अपने घोषणापत्र में पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने के साथ दो से तीन करोड़ युवाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरने का निर्णय लेने और पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है।भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाने, एक चरण वाली भर्ती तीन महीने और दो से तीन चरणों वाली भर्ती छह महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। पेपर लीक रोकने को संबंधित अधिकारी और मंत्री की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।नौकरी मिलने तक बेरोजगार स्नातकों को पांच हजार रुपये पोषण भत्ता देने, ग्रामीण क्षेत्रों में 150 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी और शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने का भी वादा है। अग्निवीरों को पुलिस व अन्य विभागों में रोजगार देने तथा हर वर्ष 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की बात कही गई है।
कृषि क्षेत्र में सपा ने तत्काल कर्जमाफी लागू करने का वादा किया है। 23 फसलों और दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के साथ आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति योजना की घोषणा की गई है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का कार्पस फंड बनाने और 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का वादा है।
सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है। घोषणा, पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों और वर्गों के लिए भी वादे किए गए हैं। महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये पेंशन का वादा भी शामिल किया गया है।
अखिलेश यादव का ऐलान है कि बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार, सभी को नौकरी देंगे। 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार अन्य क्षेत्र में देंगे। जातीय जनगणना कराएंगे। समाजवादी कैंटीन खोलेंगे 5 रुपये की थाली देंगे। 40 हजार रुपये सालाना पेंशन बुजुर्ग महिलाओं को देंगे।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button