आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 8 साल बाद डिप्रेशन से जीती जंग

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं और इसे खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। फिल्मी दुनिया से दूर आयरा ने अपने जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे से निकाह किया था। इस बीच वह तनावपूर्ण लाइफ का एक्सपीरियंस रही थी। अब आयरा ने डिप्रेशन से लंबी जंग लड़ी और इससे मुक्ति पा ली, लेकिन वह अभी भी इसके लिए दवाइयों का सेवन कर रही हैं। आयरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन के सफर को अपने फैंस संग शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में डिप्रेशन से जुड़ा एक लंबा चैड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 8 साल बाद तनाव से छुटकारा मिल गया है। आयरा ने यह भी बताया कि उनके थैरेपिस्ट ने कहा है कि उन्हें अब थेरेपी की जरूरत नहीं है, बस अब दवाइयों से ही यह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। आयरा ने लिखा, श्मेरा आखिरी थेरेपी सेशन 13 अक्टूबर को हुआ, लगातार 8 साल तक हफ्ते में तीन बार साइकोएनालिसिस, अब यह बंद हो गया है, अब मैं ठीक हो गई हूं, बस दवाइयां ले रही हूं, जो थोड़े समय और लेनी है, अब मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हूं, जिम्मेदारियों को समझती हूं और अब जिंदगी की मजा लेना नहीं भूलूंगी। (हिफी)



