फिल्मी

लारा दत्ता व प्रियंका को अक्षय कुमार ने किया था गाइड

अक्षय कुमार ने 90 के दशक से अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। उनमें लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साथ में अपने करियर की शुरुआत की। दोनों ने 2000 में ब्यूटी पेजेंट जीता और अक्षय कुमार की फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की सनी देओल के साथ फिल्म हीरो द लव स्टोरी ऑफ स्पाई पहले रिलीज हो गई थीं लेकिन बॉलीवुड में वह नई ही थीं। इसी बीच एटीएनकैनेडा के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए लारा दत्ता ने बताया कि अक्षय कुमार कितने प्रोटेक्टिव थे और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और उन्हें करियर की शुरुआत में गाइड किया। अंदाज के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर जीतने के सवाल पर लारा दत्ता ने कहा, बेशक मेरे साथ अक्षय कुमार थे, जिन्हें मैं आज इस इंडस्ट्री में अपना दोस्त, फिलॉसफर और गाइड मानती हूं। आपके आस-पास ऐसा माहौल होना, जहां आप सुरक्षित महसूस करें और किसी भी तरह से आपका शोषण न हो और ऐसे लोग जो आपका ख्याल रखें। यह बहुत बड़ी बात है। अक्षय भी हमेशा से मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, प्रियंका और मैंने लगभग एक ही समय पर इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने देखा कि दो कम उम्र की लड़कियां, आंखों में बड़े-बड़े सपने लिये बिना किसी गाइडेंस या दिशा के यहां आई हैं और उन्होंने कभी भी इस बात का फायदा नहीं उठाया। आज मुझे लगता है कि वह एक बेहद समझदार और दुनियादारी जानने वाले इंसान हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री की नस-नस की जानकारी है। उन्हें पता है कि यहां क्या चलता है। इसलिए, इस लिहाज से मुझे आगे बढ़ने के लिए एक बहुत ही मजबूत सहारा मिला। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button