फिल्मी

सिंपल लुक अप में सुर्खियां बटोर रहीं आलिया

आलिया भट्ट अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आलिया भट्ट का 2026 का वर्क फ्रंट बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से भरा हुआ है। वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं, जो 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपने पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल के साथ दिखाई देने वाली हैं।
आलिया अपने लुक से ज्यादा फैंस के बीच सादगी और सिंपल मेकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस के देसी और स्टाइलिश अंदाज से नजरें हटा पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। प्रियंका कपाड़िया द्वारा स्टाइल किया गया आलिया भट्ट का यह एलिगेंट और मॉडर्न लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। फैंस ने उनकी पोस्ट पर तारीफों की झड़ी लगा दी। हालांकि, इस बार उनका सॉफ्ट, एलिगेंट और मिनिमल मेकअप सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे और उनकी तुलना स्वर्ग की अप्सरा से कर रहे हैं। चेन्नई के इवेंट के लिए आलिया ने श्रंकवद लेबल की एक फ्रेश सेज ग्रीन साड़ी पहनी, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने स्टाइल किया था। ऑर्गेंजा की इस साड़ी की हल्की कढ़ाई ने इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया, जिस पर हरे रंग के बड़े-बड़े फूलों वाली कढ़ाई और पतला बॉर्डर है। इस साड़ी में आलिया भट्ट की सादगी देख आप भी उनके फैन हो जाएगे। आलिया भट्ट की साड़ी को क्लासिक अंदाज में स्टाइल किया गया है, जिसमें परफेक्ट प्लेट्स और खूबसूरत सा लहराता हुआ पल्लू उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने इस ड्रेप के साथ मैचिंग रंग का स्लीवलेस सिल्क ब्लाउज पहना था, लेकिन जिस चीज ने इस आउटफिट को सचमुच खास बना दिया, वह थी उनकी ज्वेलरी। आलिया ने मोक्ष का एक बेहद खूबसूरत कुंदन चोकर चुना, जिसमें कीमती रत्न और हीरे जड़े थे। इसी वजह से उनका लुक शाही लग रहा है। सोने की इयररिंग और बाकी एक्सेसरीज ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए, जहां एक तरफ साड़ी की खूबसूरती निखरकर सामने आई तो वहीं दूसरी तरफ इन एक्सेसरीज ने भी उनकी सुंदरता बढ़ा दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button