फिल्मी

नाती की फिल्म से गदगद हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म इक्कीस को लेकर चर्चा में हैं। नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अगस्त्य नंदा ने सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। यूं तो ये अगस्त्य नंदा की दूसरी फिल्म है, लेकिन थिएटर में ये उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी अपने नाती का हौसला बढ़ाने में जुटे हैं। हाल ही में बिग बी ने इक्कीस को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन ने इक्कीस का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन भी साझा किया है। अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म ने पहले हफ्ते में 22।05 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे लेकर बिग बी ने खुशी जाहिर की है। इक्कीस के कलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- यो… अगस्त्य… वे टू गो।
अगस्त्य नंदा स्टारर इक्कीस 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 7.28 करोड़ के साथ शुरुआत की, दूसरे दिन फिल्म ने 4.02 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने फिर बढ़त दिखाई और 5.05 करोड़ और चैथे दिन यानी रविवार को 5.70 करोड़ कमाए। यानी चार दिनों में फिल्म 22.05 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के साथ जहां अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है तो वहीं ये बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button