फिल्मी

अनाया बांगर ने साझा किया बीते साल का दर्द

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ (अनाया) ने जेंडर चेंज सर्जरी करवाई है, जिसके बाद वो लड़की बन चुके हैं. अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चीजें शेयर करती रहती हैं. कुछ समय पहले वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल का भी हिस्सा बनी थीं, जहां पर उन्हें बहुत पसंद किया गया था।
अनाया के लिए साल 2025 किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है. सर्जरी से लेकर शो तक उनकी जिंदगी में कई बदलाव हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चैड़ा पोस्ट शेयर करके अपनी एक साल की जर्नी लोगों को बताई है. जनवरी से लेकर दिसंबर तक क्या बदलाव आए हैं उन्होंने सबके बारे में लिखा है।अनाया बांगर ने ढेर सारी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 2025 आराम से नहीं आया. यह ऐसी लड़ाइयों से शुरू हुआ, जिन्हें कोई देख नहीं सकता था. जनवरी सर्वाइवल का महीना था, रणनीति का नहीं. मैं खुद से,अपने डर से, अपने अतीत से और उन उम्मीदों के बोझ से लड़ रही थी, जिन्हें उठाने की जिम्मेदारी मेरी कभी नहीं थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button