फिल्मी

टीवी की सबसे महंगी कलाकार हैं अंकिता लोखंडे

संस्कारी बहू के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई अंकिता ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज भले ही वह करोड़पति बिजनेसमैन की पत्नी बनकर एक लग्जरी और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, लेकिन कभी अपने टूटे दिल को लेकर उन्होंने काफी बुरा वक्त देखा है।
अंकिता जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा है। आज वह टीवी की हाएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने पति के साथ एंट्री की थी, इसके बाद से ही उनकी इमेज पूरी तरह से बदल गई थी। आज 19 दिसंबर को अंकिता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अंकिता लोखंडे को असली पहचान साल साल 2009 में आए टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इस सीरियल में उन्होंने अर्चना का किरदार निभाकर लोगों का ऐसा दिल जीता था कि आज भी लोग उन्हें अर्चना के नाम से जानते हैं। इस सीरियल में उन्हें आदर्श बहू और पत्नी के रूप में दर्शाया गया। संस्कारी, समझदार और परिवार को जोड़कर रखने वाली अर्चना ने वो शोहरत कमाई जिसके लिए एक्ट्रेसेस को सालों तक संघर्ष करना पड़ता है। इस सीरियल में उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में थे। इस सीरियल में सुशांत और अंकिता की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ये सीरियल साल 2009 से साल 2014 तक चला। इस शो के बाद जहां सुशांत फिल्मी दुनिया में चले गए,वहीं इस शो ने अंकिता को टीवी की स्टार एक्ट्रेस बना दिया था। इस सीरियल में दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से असल जिंदगी में प्यार करने लगे। फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए सुशांत अपना करियर संवारने चले गए और अंकिता शादी का सपना देखती रह गई। दोनों का 7 साल पुराना रिश्ता भी टूट गया था। अंकिता वो दर्द आज भी नहीं भुला पाई हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button