Uncategorized

भाजपा की बंगाल जीत ह्वाइट हाउस तक पहुंची

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की गूंज अमेरिका के व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। इस जीत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। जनता के विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भी प्रशंसा की।
बंगाल में भाजपा की इस बड़ी जीत को देश की राजनीति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस नतीजे का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है। साथ ही विकास के नए दौर का भरोसा भी दिलाया है। पीएम मोदी शुरू से ही बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर कॉन्फिडेंट थे।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने रिकॉर्ड 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई है। एजेयूपी को 2 सीटें मिली हैं। सीपीआई(एम) को एक सीट मिली है। एआईएसएफ ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button