फिल्मी

जाह्नवी की फिल्म पेड्डी के चिकरी गाने ने तोड़ा रिकार्ड

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है, लेकिन इसकी असल वजह कोई झलक या पोस्टर नहीं, बल्कि इसका सुपरहिट गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ है। इस गाने ने फिल्म की रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज का लंबे वक्त से इंतजार है। फिल्म का पहला सिंगल ‘चिकिरी चिकिरी’ म्यूजिक फील्ड में इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसे देखने वाले लोगों की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) से भी ऊपर पहुंच गई, वो भी फिल्म के थिएटर में आने से पहले ही। कमाल की बात है कि ये सिर्फ एक भाषा में नहीं हुआ, बल्कि इसके कई अलग-अलग वर्जन को भी दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार सुन रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इस गाने की तेजी से वायरल होने की बड़ी वजह है इसका बेमिसाल म्यूजिक, जिसे फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान ने कंपोज किया है। गाने के बोल और धुन ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए इसे रिकार्ड व्यूज तक पहुंचा दिया है और इसकी एनर्जी का असर सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। गाने के वीडियो में राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आती है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ये गाना सिर्फ व्यूज के मामले में ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ रहा है, बल्कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रील्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इसका ट्रेंड भी तेजी से फैल रहा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button