फिल्मी

क्या जाह्नवी ने अपनी शादी की तारीख बता दी!

अक्सर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जाता है। बीच-बीच में ऐसी भी चर्चाएं सामने आती रहीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, जान्हवी इन खबरों को फिलहाल खारिज ही करती रहीं। अब जान्हवी कपूर की एक पोस्ट ने उनकी शादी की खबरों को फिर से हवा दे दी है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जो बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दी लेकिन तब तक वो वायरल हो चुकी थी। अब इस पोस्ट के बाद से ही जान्हवी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई फैंस इसे जान्हवी की शादी से जोड़कर भी देख रहे हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डेट सेव कर लो 29 अक्तूबर।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी के साथ-साथ डांसिंग गर्ल और फ्लाइट की तस्वीर शेयर की।
जान्हवी के इस डेट का जिक्र करते ही फैंस सबसे पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर कयास लगाने लगे। सिर्फ 29 अक्तूबर और हार्ट इमोजी को लोगों ने एक्ट्रेस की बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी से जोड़ दिया। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि जान्हवी बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली हैं। इन सबसे इतर कई फैंस ने इसे जान्हवी के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट की डेट भी बताई। लोगों का मानना है कि इस दिन जान्हवी कपूर की नई फिल्म की घोषणा हो सकती है। इसमें उनकी आगामी फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की अनाउंसमेंट होने का फैंस कयास लगा रहे हैं। फिलहाल अभी तक ये तो कंफर्म नहीं है कि आखिर 29 अक्तूबर को क्या होने वाला है, जिसके लिए जान्हवी ने तारीख सेव करने को बोला है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button