फिल्मी

छठ पर्व पर खेसारी व कल्पना के गीत की धूम

छठ महापर्व बिहार का एक प्रमुख त्योहार है। दिवाली आते ही इस पर्व की महक भी हवाओं में घुलने लगती हैं और इसके साथ ही गानों की भी एक अलग ही धूम रहती हैं। इस त्योहार के गानों की एक खासबात जरूर होती है चाहे आप भाषा ना समझ पाएं लेकिन इसका म्यूजिक इतना मीठा और कानों में मिठास घोलने वाला होता है कि वो धुन आपके दिमाग में फिट हो ही जाती है। यूं तो छठ पर्व शारदा सिन्हा जैसी महान कलाकार के गीतों के बिना अधूरा है लेकिन और भी कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने गीतों से फैन्स का दिल जीता है। ऐसा ही एक गीत है जिसे खेसारी लाल यादव और कल्पना पटवारी ने गाया है।
ये गीत है “छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे”। खेसारी लाल यादव, कल्पना और इंदु सोनाली की आवाज में यह भोजपुरी छठ गीत फिल्म नागिन का है, लेकिन समय के साथ ये सिर्फ गाना नहीं, आस्था का प्रतीक बन चुका है। रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया वीडियो हर साल छठ के मौसम में फिर से वायरल हो रहा है। इस गाने की खासियत इसके सरल और भाव से सजे बोल हैं। गीत छठ मैया की महिमा, सुबह चार बजे घाट पर जाकर अर्घ्य चढ़ाने की परंपरा और परिवार के साथ व्रत रखने की भावना को खूबसूरती से पेश करता है। “सईया लेके चलिहे माई के बहंगिया देवरु लेके चलिहे सिर पे दउरिया” जैसे बोल बिहार-पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति को जीवंत कर देते हैं। राजकुमार आर।पांडे के लिखे बोल आपको मन ही मन सीधे घाट के दर्शन करा देते हैं। वीडियो में रानी चटर्जी छठ का व्रत करती हुई नजर आती हैं, जो महिलाओं की श्रद्धा को और गहराई देती है। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की पूजा अर्चना का महापर्व है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button