फिल्मी

भाई दूज का टीका लगाने सेट पर पहुंची कृतिका

कार्तिक आर्यन ने इस बार भाई दूज शूटिंग के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी बहन डॉ. कृतिका तिवारी उनसे मिलने पहुंचीं। कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दूज सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली दो तस्वीरों में वह अपनी बहन कृतिका के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है और भाई-बहन की यह प्यारी सी बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींच रही है। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में कृतिका अपने भाई कार्तिक को आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ कार्तिक ने मजेदार अंदाज में लिखा, शूट पे भी गिफ्ट लेने आ गई। हैप्पी भाई दूज। उनके इस कैप्शन से साफ है कि बहन शूटिंग के बीच भी उनसे भाई दूज का गिफ्ट लेने पहुंच गई थीं। कार्तिक की इस पोस्ट पर उनकी बहन कृतिका ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, मैं बहुत खुश हूं कि तुम वापस घर आ गए। इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, हां भाई, आ गया वापस। दोनों के बीच हुई यह छोटी सी बातचीत भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। पिछले साल जब कृतिका की शादी हुई थी, तब भी कार्तिक ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने बहन के साथ अपने बचपन की यादें भी ताजा की थीं। बहन की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा था कि उन्होंने कृतिका को एक छोटी बच्ची से एक खूबसूरत दुल्हन बनते देखा है। वह बचपन में हर जगह उनके पीछे भागती थीं। आज उन्हें अपनी बहन के रूप में एक ऐसी महिला को देखकर गर्व होता है, जो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। कार्तिक ने लिखा था कि उन्हें कृतिका के साथ बिताई हर हंसी, लड़ाई, सीक्रेट और याद हमेशा खास रहेगी। उन्होंने बहन को परिवार की धड़कन बताते हुए कहा था कि जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने के बाद भी वह हमेशा उनकी छोटी बहन रहेंगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button