सागरिका के साथ भाग्य ने किया खिलवाड़

सफलता मिलना किस्मत की बात होती है। कई बार प्रतिभा के बावजूद सितारे अपनी पहचान बनाने में मुश्किलों का सामना करते हैं। एक ऐसी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जो शाही परिवार से आती हैं और अपनी अदाओं से सबका दिल जीत चुकी हैं। उनकी पहली ही फिल्म शाहरुख खान के साथ आई थी, जिससे उन्हें खूब पहचान मिली। अभिनय और खूबसूरती दोनों की तारीफ हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वो काम नहीं मिला जिसकी वे उम्मीद करती थीं। इसी बीच उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया जब वे एक स्टार क्रिकेटर के प्यार में पड़ गईं। उनका रोमांस सुर्खियों में रहा और बाद में वे क्रिकेटर की पत्नी बनीं। अब लंबे इंतजार के बाद वे मां भी बनी हैं।असल में यह खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘चक दे इंडिया’ फिल्म की मशहूर सागरिका घाटगे हैं। सागरिका ने इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था और अपने अभिनय से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।
रियल लाइफ में भी सागरिका राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। खेल की अच्छी समझ के साथ उनका अभिनय भी काबिलेतारीफ रहा।सागरिका का जन्म शाही परिवार में हुआ है। उनके पिता विजयसिंह घाटगे कागल के शाही परिवार के राजा हैं। साल 2017 में सागरिका ने स्टार क्रिकेटर जहीर खान से शादी की, जो काफी चर्चित रही। लंबे समय तक दोनों का रिश्ता रहा और फिर शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद भी सागरिका ने फिल्मों की बजाय अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दी। (हिफी)



