फिल्मी

फिल्म राजी 8 साल बाद फिर मचाएगी तहलका

साल 2018 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म एक बार फिर ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। देशप्रेम और जासूसी की इस रूह कंपा देने वाली कहानी ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी, बल्कि अलग-अलग मंचों पर करीब 27 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है राजी। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ पुरानी नहीं होतीं, बल्कि उनकी चमक और बढ़ जाती है। साल 2018 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की फिल्म राजी उन्हीं में से एक है। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से चर्चा में आ गई है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। 8 साल बाद भी आलिया भट्ट की इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। (राजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी है, जो हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉल सहमत पर आधारित है। यह कहानी है एक कश्मीरी लड़की सहमत की, जिसे उसके पिता जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजता है। वह एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करती है ताकि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत को खुफिया जानकारी दे सके। (फिल्म में दिखाया गया है कि एक जासूस की जिंदगी कितनी अकेली और जोखिम भरी होती है, जहां उसे अपने जज्बातों की बलि चढ़ानी पड़ती है। इस फिल्म ने आलिया भट्ट को बॉलीवुड की क्वीन के रूप में स्थापित कर दिया था। एक मासूम लड़की से एक शातिर जासूस बनने तक का सफर आलिया ने अपनी आंखों से जिया हैफिल्म का गाना ऐ वतन…. आज भी हर भारतीय की जुबान पर रहता है। आलिया के साथ-साथ विक्की कौशल, जयदीप अहलावत और रजित कपूर की एक्टिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। राजी केवल दर्शकों की ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स की भी पसंदीदा फिल्म रही। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button