फिल्मी

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 12.43 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सौभाग्य से, इस घटना में किसी के हतोत्साहित होने या घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है, लेकिन गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।
एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और इस घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय शेट्टी अपने आवास पर थे या नहीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेट्टी ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मोंके लिए जाने जाते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button