फिल्मी

नोरा फतेही पर फिल्माया गाना सरकार ने किया बैन

संजय दत्त एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ में अपने किरदार से तारीफें बटोर रहे हैं, वहीं साउथ की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ की वजह से वो विवादों में भी घिरते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ नोरा फतेही नजर आई हैं। गाने पर बवाल होने के बाद केंद्र सरकार ने इसे बैन कर दिया। फिर भी इससे जुड़े सितारों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस विवादित गाने पर स्वत संज्ञान लेकर इसमें दिखाई देने वाले स्टारकास्ट नोरा फतेही और संजय दत्त, लेखक रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को समन जारी किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि गाना पहली नजर में यौन रूप से उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला लगता है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया गया है। आयोग ने इन लोगों को 24 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे मामले से जुड़े दस्तावेजों के साथ पेश होने के लिए कहा है। ये भी चेतावनी दी गई है कि अगर समन के बाद ये पेश होने में नाकाम रहे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस गाने पर बवाल मचने के बाद इसे गाने वाली सिंगर मांगली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेकर्स इस गाने का रिवाइज वर्जन रिलीज करेंगे। इसके लिए गाना बदलने का काम पूरा हो गया है। वहीं नोरा फतेही ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से गाने को लेकर बात की थी, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। बीते रोज संसद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समाजवादी पार्टी के एक सांसद के गाने को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि इसे पहले ही बैन कर दिया गया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button