ग्रेसी सिंह अब अध्यात्म की शरण में

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। आमिर खान संग लगान में उन्होंने कमाल का किरदार निभाया था। साथ ही अजय देवगन के साथ गंगाजल में भी उनका किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं। ग्रेसी एक दमदार एक्टर के साथ अच्छी डांसर भी हैं और अक्सर ही अपनी डांसिंग स्टाइल में अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। हालांकि सुपरहिट फिल्मों के बाद भी ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
साल 2008 में अपने मैनेजर के निधन के बाद, ग्रेसी सिंह ने उन प्रोजेक्ट्स की तलाश में बॉलीवुड छोड़ दिया जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद थे। लंबे इंतजार के बाग ग्रेसी को वो फिल्में नहीं मिलीं जिनकी उन्हें तलाश थी। अब वह ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संगठन से जुड़ी हैं, 2013 में इसमें शामिल हुईं थीं। इसके बाद लगातार यहां काम करती रहीं और अभी भी इस संगठन से जुड़ी हैं। मुख्यधारा के बॉलीवुड से अलग होने के बावजूद, उन्होंने भविष्य में फिल्मों का निर्देशन और कहानियां लिखने में रुचि दिखाई। ग्रेसी प्रसिद्धि या अभिनय में करियर की महत्वाकांक्षाओं से ज्यादा अपने आध्यात्मिक विकास और व्यक्तिगत संतुष्टि को प्राथमिकता देती हैं।
ग्रेसी सिंह ने 2013 में ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संगठन में शामिल होकर जीवन में एक नई राह पाई, जहां वे शांति और उद्देश्य की तलाश में थीं। यह बदलाव टीवी सीरीज संतोषी मां में देवी संतोषी की भूमिका में उनकी झलक दिखाता है। ब्रह्माकुमारी की सदस्य के रूप में, ग्रेसी ने आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हुए खुद को ध्यान, सेवा और योग के लिए समर्पित कर दिया है। एक बॉलीवुड अभिनेत्री से एक आध्यात्मिक साधक के रूप में ग्रेसी के परिवर्तन ने कई लोगों को प्रेरित किया है। (हिफी)



