फिल्मी

नये साल में ईशा देओल ने तारे में देखी पिता की तस्वीर

ईशा देओल ने अपने न्यू ईयर 2026 पोस्ट में अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से पहली तस्वीर में वो आसमान की तरफ इशारा करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने चांद के पास दिख रहे एक सितारे के पास लिखा था लव यू पापा। सोशल मीडिया पर ईशा देओल का ये इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा देओल तस्वीर में एक सितारे की तरफ इशारा करती हैं और उसे देख पिता की याद में डूब गईं। तस्वीर शेयर करते हुए ईशा ने लिखा, स्टे ब्लेस्ड, हैप्पी, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग… मजबूत रहें, स्वस्थ रहें, खुश रहें। तस्वीर पर लिखा था, लव यू पापा और दिल वाला इमोजी भी बनाया था। ईशा की पोस्ट पर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, जिसके बाद से सभी कमेंट बॉक्स में उन्हें याद करते हुए, धर्मेंद्र के परिवार को शुभकामनाएं दीं। 1 जनवरी, 2026 को इक्कीस रिलीज हो गई है। अगस्त्य नंदा की इस डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और इसमें धर्मेंद्र के यंग वर्जन के लिए बॉबी देओल ने आवाज दी है। न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस, बल्कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्स भी उन्हें याद कर भावुक होते दिखाई दिए थे।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज से पहले ही अपनी स्टार कास्ट और कहानी को लेकर चर्चा में रही है। अब उनकी मौत के बाद ये फिल्म उनके लिए और भी ज्यादा खास हो गई है, जिसे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button