फिल्मी

जितेन्द्र ने 200 फिल्मों में बतौर हीरो किया काम

जितेंद्र ने अपने जमाने की सभी टॉप एक्ट्रेसेज के साथ काम किया है। एक्शन, इमोशन और रोमांस तीनों ही मामलों में वे अव्वल थे और डांस भी बढिया जानते थे। ऐसे में ये कम्पलीट पैकेज जब जब स्क्रीन पर आया छा गया। जितेंद्र अपने पूरे फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्मों में बतौर हीरो नजर आए। इन फिल्मों में उन्होंने अपने समय की सभी बड़ी एक्ट्रेसेज के साथ काम किया। इनमें रेखा, हेमा मालिनी, रीना रॉय, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी हसीनाएं शामिल हैं। जया प्रदा को लेकर तो क्या ही कहा जाए। जितेंद्र ने जया के साथ 24 फिल्में की थीं। इनमें से 18 फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट रहीं। वहीं 6 फ्लॉप भी रहीं लेकिन हिट्स का नंबर इतना बड़ा है कि फ्लॉप पर नजर नहीं जाती। रेखा की बात करें तो रेखा के साथ जितेंद्र ने 26 फिल्मों में काम किया था। इन 26 में से 16 फिल्में हिट रही थीं। रेखा और जया दोनों के साथ ही जितेंद्र की जोड़ी खासी पसंद की जाती थी। लेजेंड्री स्टार जितेंद्र का बेटा कोई और नहीं बल्कि तुषार कपूर है। तुषार ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से करियर की शुरुआत की। ये फिल्म कमर्शियल सक्सेस रही। इसके बाद उनकी हिट फिल्मों में गोलमाल सीरीज, द डर्टी पिक्चर, शूटआउट एड वडाला जैसे नाम शामिल है। इन फिल्मों को तुषार कपूर की फिल्म कहना नाइंसाफी होगा। तुषार के करियर में कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने अपने कंधों पर ब्लॉक बस्टर बनाया हो। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button