फिल्मी

मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ

मां बनने के बाद अब कैटरीना कैफ धीरे-धीरे काम पर लौटने का प्लान बना रही हैं और इन दिनों नई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। खबरों की मानें तो कैटरीना किसी भी प्रोजेक्ट को जल्दबाजी में साइन नहीं करना चाहतीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ऐसी कहानी चुनना चाहती हैं जो उनकी जिंदगी के इस नए दौर के साथ मेल खाती हो। यही वजह है कि वह हर स्क्रिप्ट को काफी ध्यान से देख रही हैं।
दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काम करने के बारे में सोच रही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका पहला व्ज्ज् प्रोजेक्ट होगा। आजकल कई बड़े सितारे ओटीटी की ओर रुख कर रहे हैं और कैटरीना भी इस नए फॉर्मेट को एक्सप्लोर करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2027 के दूसरे हिस्से में शूटिंग पर वापसी कर सकती हैं।
कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति थे। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी और दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दोनों की एक्टिंग और केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button