कियारा को सिद्धार्थ की नाम से बुलाते हैं

बॉलीवुड की न्यू मॉम कियारा आडवाणी अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कियारा अब सुपरस्टार यश के साथ अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार 21 दिसंबर 2025 को फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें कियारा नेवर सीन बिफोर लुक में नजर आ रही हैं। कियारा के फर्स्ट लुक से उनके फैंस बेहद खुश हैं। कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी टॉक्सिक से उनका फस्र्ट लुक पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। कियारा आडवाणी के दो नाम हैं। उनका असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कियारा नाम चुना, क्योंकि इंडस्ट्री में आलिया भट्ट तब तक अपना अलग मुकाम बना चुकी थीं। हालांकि, कियारा अब भी ऑफिशियली इसी नाम का इस्तेमाल करती हैं और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स में भी वह आलिया नाम को अपने मिडिल नेम की तरह इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, सिद्धार्थ उन्हें न तो कियारा कहकर बुलाते हैं और न ही आलिया, बल्कि प्यार से वह अपनी वाइफ को की कहकर बुलाते हैं, जो कियारा के नाम के इनीशियल्स हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर कियारा का टॉक्सिक से फस्र्ट लुक पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे पता है इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है। इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। बहुत-बहुत प्यार। कियारा ने भी सिद्धार्थ का ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है।
साथ उन्होंने उस नाम का भी खुलासा कर दिया, जिससे वह अपनी धर्मपत्नी को बुलाते हैं। गीतू मोहनदास की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। बताया गया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम नादिया होगा। इस पोस्टर में कियारा बड़े से थिएटर जैसे स्टेज में खड़ी नजर आ रही हैं। (हिफी)



