फिल्मी

मनीषा कोईराला की कच्चे धागे ने तोड़े थे कमाई के रिकार्ड

‘करण-अर्जुन’, ‘घातक’ और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्मों की गिनती सदाबहार फिल्मों में होती है जिन्हें जितनी बार भी देखा जाए, मन नहीं भरता है, लेकिन उस समय की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। आज उस फिल्म ने 27 साल पूरे कर लिये हैं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोईराला और नम्रता शिरोडकर स्टारर फिल्म ‘कच्चे धागे’ की। फिल्म को आज ही के दिन साल 1999 में रिलीज किया गया था। फिल्म 90 के दशक की उन फिल्मों में शामिल थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ‘कच्चे धागे’ के दमदार संवाद, शानदार लोकेशन और एक्शन सीन्स ने फैंस को सिनेमाघरों में खड़े होकर सीटी बजाने के लिए मजबूर कर दिया था, लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फिल्म को बनाने में निर्देशक को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी और फिल्म को भूतिया गांव कुलधरा में शूट किया गया था। कच्चे धागे’ के निर्देशक मिलन लुथरिया और अजय देवगन पहले से ही अच्छे दोस्त थे और साथ में फिल्म भी करना चाहते थे, लेकिन अजय का शेड्यूल काफी बिजी था और वे फिल्म को टाल रहे थे। छह महीने ऐसे ही बीत गए और एक दिन मिलन लुथरिया गुस्से में अजय देवगन से मिलने पहुंचे और सीधे पूछा कि फिल्म करनी है या नहीं। अभिनेता ने जवाब दिया कि वे 2 महीने बाद फिल्म की शूटिंग करेंगे और तय वादे पर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। चाहे ट्रेन के कोच अलग करना हो या चलती ट्रेन से कूदना हो, अजय ने सारे सीन्स को खुद फिल्माया था और बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया था। ट्रेन के कोच अलग करने वाले सीन में अभिनेता की जान जाते-जाते बची थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button