फातिमा सना की गुस्ताख इश्क समेत कई फिल्में ओटीटी पर

जनवरी 2026 के चैथे सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई रोमांचक कहानियां रिलीज के लिए तैयार हैं। गुस्ताख इश्क जैसी पुरानी फिल्मों से लेकर नकुल मेहता अभिनीत स्पेस जेनरू चंद्रयान सीरीज जैसे ओटीटी ओरिजिनल कंटेंट भी इस सप्ताह रिलीज होंगे।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म गुस्ताख इश्क 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की निर्माता के तौर पर पहली फिल्म 23 जनवरी, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसी प्रकार कृति सैनन और धनुष अभिनीत फिल्म तेरे इश्क में पिछले नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अब यह फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। तेरे इश्क में 23 जनवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम
हुई फिल्म में प्रकाश राज, प्रियांशु पैन्युली और तोता रॉय चैधरी जैसे कलाकार हैं। अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित ड्रामा सीरीज भी इस सप्ताह की ओटीटी सूची में शामिल है। इसके अलावा, तमिल क्राइम कोर्टरूम ड्रामा श्सिराईश् भी इस सप्ताह की ओटीटी सूची में शामिल है। अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘इट्स नॉट लाइक दैट’ भी काफी चर्चा में है और 25 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। तेलुगु एक्शन फिल्म शम्भाला वर्तमान में आहा प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। उगंधर मुनि द्वारा निर्देशित यह फिल्म मूल रूप से 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अर्चना अय्यर, ममीला शैलजा प्रिया और आदि अभिनीत यह फिल्म 1980 के दशक में
अत्यधिक अंधविश्वासी शम्भाला गांव में उल्कापिंड के गिरने की कहानी बयां करती है। तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चैंपियन, जिसमें रोशन मेका मुख्य भूमिका में हैं, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है। (हिफी)



