फिल्मी

मिथुन की बेटी दिशानी की होने जा रही शादी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मंगेतर माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रीवेडिंग फेस्टिविटीज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। लॉस एंजिल्स के खूबसूरत नजारों के बीच ली गई इन तस्वीरों में यह कपल एक साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में है। दिशानी ने माइल्स के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में कपल पाम के पेड़ों वाली सड़क पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। तस्वीर इस सगाई को काफी फिल्मी टच दे रही है। सुकून भरे माहौल और नैचुरल पोज की वजह से तस्वीरें काफी नैचुरल, पर्सनल और रियल लग रही हैं।
माइल्स से शादी करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिशानी ने लिखा, मैंने यूनिवर्स से तुम्हारे जैसे इंसान के लिए दुआ की थी। मुझे जो मिला, वह मेरी इमैजिनेशन से कहीं ज्यादा खूबसूरत था। मैं तुमसे शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। उन्होंने इन खास पलों को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर कैथरीन मैरी टेलर का भी शुक्रिया अदा किया। पोस्ट के आते ही दोस्तों और फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई वाले मैसेजेस की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने शादी की अनाउंसमेंट पर हैरानी और खुशी जाहिर की जबकि दूसरों ने कपल की केमिस्ट्री और सगाई की खूबसूरत तस्वीरों की तारीफ की। बता दें कि दिशानी के होने वाले पति माइल्स मैंटजारिस हॉलीवुड-बेस्ड स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट हैं। वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही जुड़े हैं।
दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर ही रखा है। हालांकि वह कभी-कभी सोशल मीडिया पर माइल्स के साथ अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट उनकी सगाई के जश्न की अब तक की सबसे साफ झलक दिखाती है। कपल ने अभी तक अपनी शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button