फिल्मी

मौसमी ने शादी के बाद बनाया फिल्मों में करियर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर सुनने को मिलता है कि अभिनेत्रियों की शादी हो जाने से उनका करियर लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित किया था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी करने के बाद फिल्मों में करियर बनाया था। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट की।
मौसमी चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी शादी के 50 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पति जयंत के साथ शादी की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, पचास साल से भी ज्यादा साथ और भी बढ़ता जा रहा है। आज ही के दिन जब मैंने शादी की थी, यह एक खूबसूरत पल कैमरे में कैद हुआ था। इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसमी चटर्जी 10वीं कक्षा में थीं, जब उनकी सगाई हुई थी। वहीं महज 15 साल की उम्र में शादी करने के बाद एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं। एक्ट्रेस शादी को लेकर अक्सर जिक्र करती रहती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हो गई थी क्योंकि उनकी बड़ी बुआ की आखिरी इच्छा थी कि वे मेरी शादी होते देखना चाहती थीं, जिसके बाद मेरे ससुरजी ने सुझाव दिया कि शादी हो जानी चाहिए। बंगाली फिल्म बालिका वधू से बाल कलाकार के रूप में एक्ट्रेस काम कर चुकी थीं। इस फिल्म को तरुण मजूमदार ने बनाया था। इसके बाद मौसमी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन वह पढ़ना चाहती थीं। शादी के बाद मौसमी ने साल 1972 में शक्ति सामंत के द्वारा निर्देशित फिल्म अनुराग से हिंदी डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। मौसमी अपने करियर से ज्यादा अपने परिवार को महत्व देती थीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button