फिल्मी

सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता ने भी बाॅलीवुड मंे जमाए कदम

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह का परिवार लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर रहता है, लेकिन जब संजय जेल गए तो उनकी पत्नी और बेटी आगे आईं और उनके साथ खड़ी नजर आईं। पिता के जेल से बाहर आने के बाद भी बेटी की काफी चर्चा हुई। संजय सिंह की बेटी का नाम इशिता सिंह है और इशिता राजनीति से दूर अपनी अलग दुनिया बसा चुकी हैं। इशिता पेशे से एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में अपने कदम भी जमा चुकी हैं। वो कई फिल्मों में काम करती भी नजर आई हैं और अब उनकी एक नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें वो बतौर लीडिंग लेडी नजर आएंगी।
संजय सिंह और उनका परिवार राजनीतिक गलियारों में जाना-पहचाना नाम है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बेटी इशिता सिंह का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता है। जहां एक ओर संजय सिंह राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं इशिता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। इशिता सिंह ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म मुल्क में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर की थी। मुल्क एक संवेदनशील और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा। इशिता की एक्टिंग को भी फिल्म में नोटिस किया गया था। इशिता सिंह आमतौर पर मुंबई में रहती हैं और वहीं उनका प्रोफेशनल बेस है। इशिता अपनी नई अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और हाल में ही उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी थी, जिसे देखने के लिए संजय सिंह, अखिलेश यादव, जया बच्चन और राम गोपाल पहुंचे थे। भगवंत मान ने भी उनकी इस फिल्म को देखा। इशिता की अपकमिंग फिल्म का नाम पारो पिनाकी की कहानी है। फिल्म में इशिता के साथ संजय बिश्नोई लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button