देश

सुभाष कांबोज दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के होंगे वीआईपी मेहमान

चण्डीगढ़। 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार खंड रादौर के हाफिजपुर गांव निवासी मधुमक्खी पालक सुभाष कांबोज वीआईपी मेहमान होंगे। वह वीआईपी गैलरी में बैठ कर गणतंत्र दिवस की परेड को देखेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से सुभाष कांबोज को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। वह 25 से 28 जनवरी तक दिल्ली में भारत सरकार के मेहमान रहेंगे। इस दौरान उन्हें दिल्ली के प्रमुख व प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को अपनी आंखों से देखने के लिए सुभाष कांबोज काफी उत्सुक हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुभाष कांबोज को 25 जनवरी को दिल्ली बुलाया है। 25 से 28 जनवरी तक दिल्ली में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेंगे। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के कार्यक्रम में भी शामिल रहेंगे। मधुमक्खी पालक प्रगतिशील किसान सुभाष कांबोज देश में 31 जुलाई 2022 को उस समय सुर्खियों में आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने श्मन की बातश् कार्यक्रम में उनका दूसरी बार जिक्र किया था और उनके मधुमक्खी पालन कार्य की सराहना की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button