तलाक की अफवाहों को नेहा कक्कड़ ने किया खारिज

सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पैदा हुईं तलाक की अफवाहों को साफ तौर पर खारिज किया है। मामला तब चर्चा में आया जब नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। इस पोस्ट के कुछ ही मिनटों में उन्होंने नोट्स हटा दिए, लेकिन इससे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलों की बाढ़ सोशल मीडिया पर फैल गई। ये पोस्ट वायरल होने लगा और लोग कयास लगाने लगे कि उनके रिश्तों में अनबन है। कई लोगों ने सोचा कि सिंगर का तलाक होने वाले है। इन अफवाहों के बीच सिंगर ने चुप्पी तोड़ी और लोगों को सच्चाई से वाकिफ करा दिया है। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्पष्ट किया कि उनके पति या परिवार को इस सब में घसीटा न जाए। उन्होंने लिखा, दोस्तों प्लीज मेरे मासूम पति या मेरे प्यारे परिवार को इस सब में मत घसीटो। वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं और मैं जो कुछ भी हूं, वह उनका सपोर्ट होने की वजह से है। नेहा कक्कड़ ने पिछले कुछ सालों में हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें आंख मारे, दिलबर, हौले हौले, मोरनी बनके जैसे सुपरहिट शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ सिस्टम और लोगों से परेशानी है, लेकिन
इसका अपने परिवार या पति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, मुझे लगता है अब आप समझ गए होंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से
दूर रखेंगे। नेहा ने अपनी गलती भी मानी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर
इतने इमोशनल होकर पोस्ट किया। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया, हां मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर मुझे पोस्ट करते हुए इतना इमोशनल नहीं
होना चाहिए, क्योंकि मीडिया के लोग ये अच्चे से जानते हैं कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है। (हिफी)



