केशव की गूढ़ोक्ति पर योगी की युक्ति

राजनीति में दांव-पेंच चलते ही रहते हैं। उत्तर प्रदेश मंे सत्तारूढ़ भाजपा में भी कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं। गत 25 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया। मौर्य ने भी इशारों-इशारों मंे कुछ कहना चाहा था तो योगी आदित्यनाथ ने भी इशारों-इशारों मंे ही सटीक जवाब दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान की बड़ी चर्चा रही। जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम फेस से जुड़े सवाल पर कहा था कि कमल का फूल ही हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा है। केशव प्रसाद ने सीएम फेस के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। इसे लेकर चर्चाएं तेज हुई। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जवाब भी सामने आया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि कमल के फूल पर ही हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़़ंूगा। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कौन हैं और कौन नहीं? यह सर्व ज्ञात और सर्वविख्यात है। योगी ने अपने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया। इस वीडियो के कैप्शन में सीएम ने लिखा- कमल का फूल हमारे लिए सब कुछ है। उल्लेखनीय है कि जालौन में केशव प्रसाद मौर्य ने कमल के फूल को सीएम फेस बताया था, जिसके बाद उनके इस बयान पर खूब चर्चा हुई। गत 25 नवम्बर को डिप्टी सीएम ने फिर से इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल का फूल ही सब कुछ है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं। कमल का फूल खिलेगा तभी भाजपा सत्ता में रहेगी। भाजपा में चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया है।
यूपी में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी तेज है। सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर जारी है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ बीजेपी भी सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाते हुए चुनावी तैयारियों में जुटी है। इस बीच 24 नवम्बर को जालौन पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा बयान दिया था। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के
सीएम फेस से जुड़े सवाल पर
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में कमल का फूल सीएम का चेहरा होगा।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)



