फिल्मी

धुरंधर-2 में परि पंढेर ने भी निभाई जबर्दस्त भूमिका

धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ी हुई है। इस फिल्म पर लोग दो फाड़ में बंट गए हैं। इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से रणवीर ने तो सभी को हैरान कर ही दिया है, वहीं दूसरी ओर बाकी एक्टर्स की भी जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच पंजाबी एक्ट्रेस परि पंढेर का भी जिक्र हो रहा है। एक्ट्रेस ने फिल्म में जसकीरत की छोटी बहन जसलीन रांगी का किरदार अदा किया है। जसलीन वही बहन हैं, जिनको बांधकर रखा जाता है और जिसे ढूंढने के लिए हमजा 12 लोगों को जान से मार देता है। परि का भले फिल्म में बेहद कम स्क्रीन टाइम था, लेकिन उन्होंने जिस कमाल तरीके से अपना किरदार निभाया, उसने सभी को हैरान कर दिया। परि पंजाबी सिनेमा और सॉन्ग वीडियोज का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कई अच्छी पंजाबी फिल्मों में काम किया है। वो एक सिंगर भी हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- धुरंधर में इस किरदार के लिए तैयारी करना एक अलग एक्सपीरियंस था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button