फिल्मी

आलिया के पाकिस्तानी फैशन ब्रांड से भड़क उठे लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लंबे वक्त से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनी हैं। आलिया फैमिली को बैलेंस करते हुए करियर भी संभाल रही हैं। साथ ही कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा भी हैं। उनकी इस साल स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होगी, तो अगले साल की शुरुआत के लिए ‘लव एंड वॉर’ को शेड्यूल कर दिया गया है। फिलहाल कई बड़ी फिल्मों से उनका नाम जुड़ रहा है, पर आलिया ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें छाई हुई हैं, वो भी एक पाकिस्तानी फैशन ब्रांड से, जिसे देखने के बाद लोग बुरी तरह भड़क गए हैं। फैन्स की नजर के सामने जैसे ही तस्वीरें आईं, तो उन्होंने इस ब्रांड को लीगल नोटिस मिलने की बातें कहीं। पर क्यों? पूरा मामला क्या है। सूट में आलिया भट्ट का अंदाज सबको पसंद आया है, तो फिर क्यों हंगामा हो रहा है। दरअसल पाकिस्तान का एक लेबल है- वैजेएहेशा ऑफिशियल नाम से। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसके साथ कैप्शन लिखा- “आलिया भट्ट को भी हमारा ‘प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन’ पसंद आया”। जैसे ही ब्रांड ने ये तस्वीरें शेयर कीं, एक्ट्रेस के फैन्स हैरान रह गए। हालांकि, जल्द ही लोगों को पता लगा कि उन्होंने किसी पाकिस्तानी ब्रांड के लिए शूट नहीं किया है। जी हां, आलिया की पहले से मौजूद तस्वीरों को मॉर्फ किया था। साथ ही एआई की मदद से उनके कपड़ों को बदल दिया गया। ताकि वो एक्ट्रेस की बिना इजाजत के अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकें। अब फैन्स ने ब्रांड पेज की जमकर आलोचना की। एक फैन ने लिखा- यह नकली एआई वाली सस्ती मार्केटिंग है। तो दूसरा बोला- वो आप पर केस कर देंगी। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि प्लीज इसे और वायरल कर दें, ताकी एक्ट्रेस को भी इस बारे में पता लग जाए। वहीं, कानूनी कार्रवाई की धमकियों का जवाब देते हुए ब्रांड ने लिखा- नहीं, वो ऐसा नहीं करेंगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button