पाॅप स्टार रिहाना आयीं भारत

पॉप स्टार रिहाना की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। पॉप स्टार साल 2024 में जब भारत आई थीं तो चर्चा का विषय रही थीं। उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में पार्टिसिपेट किया था और अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था। इस दौरान वे बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ भी ट्यून करती नजर आई थीं और उनके वीडियोज खूब वायरल हुए थे। अब वे साल 2026 में अपनी ब्रैंड फेंटी ब्यूटी के प्रमोशन के लिए भारत आई हैं। यहां से उनके वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। ओरी के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करने वाली रिहाना इस बार भी उनके मिली हैं और बॉलीवुड स्टार्स की कंपनी एंजॉय कर रही हैं। उन्हें ओरी की रीसेंट इंस्टाग्राम रील में स्पॉट किया गया है। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर, ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। दरअसल ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना एक हाई-प्रोफाइल इवेंट का हिस्सा बनती नजर आईं। इसके बाद हुई एक्सक्लूसिव आफ्टरपार्टी में फैशन और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईंफिलहाल सोशल मीडिया सेंसेशन औरी ने एक फन और हाई-एनर्जी रील पोस्ट करते हुए इस खास रात की एक झलक फैंस के साथ साझा की है, जो तेजी से वायरल हो गई है। इसके अलावा ओरी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी और रिहाना की क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही है। रिहाना इस दौरान ओरी के गालों को छूती दिख रही हैं। दोनों एक-दूसरे संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों की ये ट्यूनिंग देख हैरान हैं। इस वीडियो से ये साफ हो गया है कि ओरी के जानकारों की लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड कलाकार ही नहीं हैं ब्लकि इंटरनेशनल आइकन्स तक भी उनकी पहुंच है। (हिफी)



