फिल्मी

प्रीति झांगियानी की पहली फिल्म थी मोहब्बतें

मोहब्बतें फिल्म में सादगी और चेहरे पर मासूमियत लिए अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने साल 2000 में बड़े पर्दे पर कदम रखा और रातोंरात स्टार बन गईं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी और किम शर्मा जैसे कलाकार थे। प्रीति के लिए यह शुरुआत किसी सपने जैसी थी, क्योंकि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। हैरत की बात यह है कि जिस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी, उसके लिए उन्होंने कोई ऑडिशन तक नहीं दिया था।
प्रीति झंगियानी का जन्म 18 अगस्त 1980 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह मॉडलिंग करती थीं। साल 1997 में उन्हें राजश्री प्रोडक्शंस के म्यूजिक एल्बम ये है प्रेम में काम करने का मौका मिला। इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें अच्छी पहचान मिली, और इसके बाद वह कई विज्ञापनों में भी नजर आईं। फिल्मों में उनकी शुरुआत हिंदी सिनेमा से नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों से हुई। साल 1999 में उन्होंने मलयालम फिल्म मजहविल में काम किया। इसी दौर में वह तेलुगु फिल्म थम्मुडु में भी नजर आईं। इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खुला। यहां पहुंचने की कहानी काफी अलग थी। प्रीति ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें यशराज फिल्म्स के ऑफिस से अचानक फोन आया था। उन्हें आदित्य चोपड़ा से मिलने के लिए बुलाया गया। उन्होंने मोहब्बतें के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था।
इसके बाद साल 2000 में मोहब्बतें रिलीज हुई और प्रीति की जिंदगी बदल गई। फिल्म में उन्होंने किरण का किरदार निभाया, जो जिमी शेरगिल के किरदार करण चैधरी से प्यार करती है। फिल्म की कहानी और गाने लोगों को खूब पसंद आए और प्रीति की मासूम छवि दर्शकों के दिलों में बस गई। उनके अभिनय की शुरुआत इतनी सफल रही कि उन्हें आईफा अवॉर्ड में स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर-फीमेल का पुरस्कार मिला। उन्हें कुछ दूसरे अवॉर्ड्स के लिए भी नामांकन मिला था। इस फिल्म के गाने भी काफी खास रहे।

(हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button